गूगल के बारे में लोगों की आम धारणा यह है कि इस पर कुछ भी खोजी जाने वाली चीज के बारे में सूचना शीघ्रता से मिल जाती है. एक वृहद खोजी इंजन होने के कारण इंटरनेट प्रयोक्ताओं को यह कई सूचनाएँ प्रदान भी करता है. एक समय ऐसा था या कहें अब भी है जब विद्यार्थी से लेकर अध्यापक तक यह कहते नजर आने लगे कि गूगल पर सब कुछ आसानी से मिल जाता है. लेकिन जरा सोचिए उन चीज़ों के बारें में जिसके बारे में गूगल नहीं जानता. वो चीज़ें जिसके बारे में गूगल कुछ नहीं बता सकता.
ट्विटर पर आज व्हाट गूगल डज नॉट नो बेहद चर्चित रही. ट्विटर खाताधारियों ने इस पर कई रोचक और गुदगुदाने वाली प्रतिक्रियाएँ दी हैं. क्या मोदी, क्या अरविंद केजरीवाल, क्या ‘मेक इन इंडिया’ की योजना और क्या गुल पनाग! लोगों की कुछ प्रतिक्रियाओं को पढ़कर जहाँ आप अनायास ही मुस्कुराने लगेंगे, वहीं कुछ को पढ़ने के बाद आप अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़ाहिर करने के लिए मचल उठेंगे. तो पढ़िए आज ट्विटर पर व्हाट गूगल डज नॉट नो चर्चा में रही रोचक प्रतिक्रियाओं को….. व्हाट गूगल डज नॉट नो कि:-
अरविंद केजरीवाल की खाँसी कब दूर होगी!
अच्छे दिन कब आएँगे!
वो चार लोग कौन हैं जिसके बारे में मेरी मम्मी हमेशा कहते रहती है ‘चार लोग सुनेंगे तो क्या कहेंगे’!
सलमान खान की शादी कब होगी!
गंगनम स्टाइल भारतीय संस्कृति से प्रेरित है!
केजरीवाल के धरने कब बंद होंगे!
वॉय दिस कोलावेरी कोलावेरी डी?
गूगल का क्या होगा जब सारी चीज़ें भारत में बनने लगेगी जिसमें एक खोजी इंजन ‘आर्यभट्ट’ का बनाया जाना भी शामिल है!
पहले मुर्गी आई या अंडा!
अरविंद केजरीवाल अंदर ही अंदर गुल पनाग को चाहते हैं!
महिलायें आख़िर चाहती क्या है!
औरतें कितनी बार अपना दिमाग बदलती हैं!
सड़कों पर लाल बत्ती जलने के बाद भी लोग बेवज़ह सड़कों पर भोंपू क्यों बजाते हैं!
अर्णव गोस्वामी जब चिल्लाते हैं कि ‘दि नेशन वांट्स टू नो’ तो वो किस नेशन की बात करते हैं
शाहिद अफरीदी की असली उम्र क्या है!
लड़कियाँ स्कूटी चलाते वक्त कब दायीं और बायीं इंडिकेटर का इस्तेमाल करना शुरू करेंगी!
पूनम पांडे और कमाल राशिद खान किस प्रजाति के हैं!
जो गूगल नहीं जानता उसे दया पता कर सकता है!
लड़कियों के इस सवाल का जवाब कि, ’ आज मैं क्या पहनूँ?’
हमारे सुंदर ग्रह पर इतनी हिंसा क्यों होती है!
शरद पवार असल में हँस रहे होते हैं या नहीं!
विश्व भर में गूगल ने गृह कार्यकरने में कितने बच्चों की मदद की है!
एक रूपया कब एक डॉलर के बराबर होगा?
45 साल की उम्र में राहुल गाँधी युवा नेता कैसे कहलाते हैं!
बप्पी लहिरी सोना कहाँ छुपाते हैं!
शक्तिमान धारावाहिक में तमराज किलविष को किसने मारा था!
राहुल गाँधी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं!
पत्नी को कैसे करें हैंडल
दिल्ली मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का आखिरी दिन कब है
माधुरी दीक्षित कब डांस करना बंद करेंगी
मेलोडी इतनी चोकलेट क्यों होती
गूगल और अर्णव गोस्वामी आपके बोलने से पहले ही उसमें व्यवधान डालेंगे! Next…..
Read more:
Read Comments