Menu
blogid : 7629 postid : 734812

सिर्फ वहम नहीं है यह आवाज, इस अनजानी गूंज को साल 1990 में पहली बार सुना गया

एक खूबसूरत शाम में, नदी के छोर पर, तारों की छांव में खुले आसमान के नीचे बैठे आप प्रकृति का आनंद उठा रहे हैं, लेकिन अचानक एक आवाज़ सुनाई दे, या फिर कोई अप्रत्याशित वस्तु आपके सामने आए। क्या आप अपनी आंखों पर यकीन करेंगे? यह अज्ञात व अद्भुत चीज़ें क्या सच में इस पृथ्वी पर पूर्ण रूप से मौजूद हैं? या फिर यह सिर्फ हमारा वहम है? आज हम आपको कुछ ऐसी घटनाओं से रूबरू करवाएंगे जिन्हें आज तक विज्ञान भी नहीं समझ पाया है। तो जानिए क्या है यह अद्भुत चीज़ें…


न्यू मेक्सिको के ताउस शहर में रहने वाले लोगों को एक अजीबो-गरीब आवाज़ सुनाई देती है। जैसे कि कहीं कुछ हरकत हो रही हो। इस अनजानी गूंज को साल 1990 में पहली बार सुना गया और ताज्जुब की बात है कि आज तक वैज्ञानिक भी इस तथ्य का कारण नहीं खोज पाए हैं।


मां दुर्गा के मस्तक से जन्म लेने वाली महाकाली के काले रंग का क्या है रहस्य?



Sea Galilee


इजराइल में बसे गेलिली समुद्र में एक रहस्यमय कोन के आकार का स्मारक खोजा गया जो कि 230 फीट व्यास व 39 फीट की उंचाई का है। वैज्ञानिकों के अनुसार शायद यह स्मारक 6000 साल पहले ज़मीन पर बना लेकिन बाद में पानी में खो गया।


एंटीकायथेरा कंप्यूटर, एक ऐसी मशीन जो किसने बनाई यह कोई नहीं जानता पर यह हमें ग्रहों की गति के बारे में बताती है। वैज्ञानिक आज तक यह जान नहीं पाए कि यह मशीन काम कैसे करती है।


अटलांटिक में एक ऐसे प्राणी के निशानों को पाया गया है जो समुद्र में षट्कोणीय छाप छोड़ता है। वैज्ञानिक इस जीव को बरसों से ढूंढ रहे हैं।


इसके अलावा और भी कई अनजाने तथ्य हैं जिन्हें आप इस वीडियो के जरिए देख सकते हैं:



Read:

पांच वर्ष की उम्र में मां बनने वाली लीना की रहस्यमय दास्तां

नंगी जमीन पर ही खाने को मजबूर था भारत का एक पूर्व राष्ट्रपति

बड़े-बड़े नेताओं की भी थिरकती है कमर और होता है बेली डांस



Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh