Menu
blogid : 7629 postid : 1429

10 साल का आइंस्टीन

कोई आपसे कहे कि दस साल की उम्र में भी हॉवर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला मिल सकता है, तो आपको मजाक लगेगा। आप बोलने वाले को ही पागल समझेंगे। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि 10 साल का एक बच्चा हॉवर्ड में दाखिला लेने जा रहा है और वह भी क्वॉंटम भौतिकी विज्ञान में।


लुइस रॉबटरे रेमिरेजइस करिश्माई बच्चे का नाम है लुइस रॉबटरे रेमिरेज। यह मिकोएकन के जमोरा में रहता है। 10 वर्ष की उम्र में इस वर्ष हॉवर्ड में दाखिला ले रहा लुईस पहले ही अपनी तेज बुद्धि के बहुत से करिश्मे दिखा चुका है। 5 वर्ष की उम्र में इसने खुद ही अंग्रेजी भाषा सीख ली। अब वह फ्रेंच और चीनी भाषा भी सीख रहा है। दो वर्ष पहले 8 साल की उम्र में उसकी आईक्यू 152 से 160 के बीच थी जो भौतिकी के प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के आइक्यू से मेल खाती है। तभी लुईस के माता-पिता ने जाना कि उनका बच्चा दूसरों से बहुत अलग है।

Read: जहां मां को तोहफे में मिलते हैं बच्चे!!


समाचार एजेंसी ईएफई की खबरों के अनुसार लुईस का सपना अपनी कंपनी खोलने तथा अपने आविष्कारों को खुद बेचने का है। इस मामले में लुईस की तुलना बेतार के तार के आविष्कारक और वैज्ञानिक मार्कोनी से की जा सकती है। मार्कोनी की विशेषता थी कि उन्होंने न केवल टेलीफोन जैसे महत्त्वपूर्ण तकनीक का आविष्कार किया, लेकिन उसकी उपयोगिता ढूंढ़ते हुए उसके लिए बाजार भी ढ़ूंढा और उसकी बिक्री भी खुद ही किया।


लुईस के पिता रॉबटरे रेमिरेज को अपने बेटे की प्रतिभा पर गर्व है। पर इसके साथ ही वे यह भी मानते हैं कि लुईस की प्रतिभा को और निखारना उनकी जिम्मेदारी भी है।


Read:

तांत्रिक क्रियाओं के लिए प्रसिद्ध रहस्यमय मंदिर

रात होते ही जाग जाते हैं डेथ वैली के पत्थर


Howard University, Washington, 10 Year Old Boy, IQ equal to Albert Einstein, Quantum Physics, क्वॉंटम भौतिकी, हॉवर्ड विश्वविद्यालय, हॉवर्ड


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh